Sunday, September 2, 2018

एशियाडः पुरुष हॉकी में भारत को लगातार चौथा पदक, पाकिस्तान को 2-1 से हराकर कांस्य जीता

भारत ने शनिवार को एशियाड में पुरुष हॉकी का कांस्य पदक जीत लिया। उसने तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए मुकाबले में पाकिस्तान को 2-1 से हराया। मैच का पहला गोल भारत के आकाशदीप ने किया। उन्होंने ललित उपाध्याय के पास पर तीसरे मिनट में गोल किया। उनके बाद हरमनप्रीत सिंह ने 50वें मिनट में दूसरा गोल किया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अतीक ने 52वें मिनट में गोल किया। भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से एक को हरमनप्रीत ने गोल में बदला। वहीं, पाकिस्तान को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह एक भी गोल नहीं कर सका। दोनों टीमें पहली बार एशियाई खेलों में कांस्य के लिए एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने थीं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2otuU6L

No comments:

Post a Comment