Thursday, August 23, 2018

एशियाड: भारत की अंकिता ने महिला टेनिस सिंगल्स में कांस्य जीता, बोपन्ना और दिविज पुरुष डबल्स के फाइनल में

भारत ने 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को पहला पदक टेनिस में जीता और एक पदक पक्का कर लिया। महिला सिंगल्स में अंकिता रैना सेमीफाइनल में हार गईं, लेकिन देश के लिए कांस्य पदक जीत लिया। टेनिस में सेमीफाइनल हारने वाले दोनों खिलाड़ियों का कांस्य पदक दिया जाता है। सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की सुआई झेंग ने अंकिता को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 से हरा दिया। पुरुष डबल्स में रोहन बोपन्ना और दिविज सरन की जोड़ी फाइनल में पहुंची। दोनों ने सेमीफाइनल में जापान के काइतो युसुगी और शू शिमाबुकुरो की जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-8 से हराया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LjfWcq

No comments:

Post a Comment